
रुड़की (ग्रामीण तहकीकात)। जनपद हरिद्वार के ब्लॉक रुड़की, हिराहेडी के ग्राम डेलना में दिनांक 8 नवंबर 2025 को आंगनवाडी केन्द्र पर राज्य स्थापना रजत जंयती दिवस मनाया गया। जिसमें बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आगनवाडी सुपरवाइजर श्रीमति अनीता जी, ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक, गर्भवती / धात्री एवं समस्त आंगनवाडी उपस्थित हुई।

वहीं सुपरवाइजर अनीता देवी ने पोषण से संबंधित जानकारी दी और आंगनवाड़ी विभागीय योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने बताया जैसे कि स्कूल पूर्व शिक्षा, बाल प्लस योजना, महालक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मृतवांदना योजना, नंदा गौरा योजना एवं टी.एचआर योजनाओं के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गई। बेटी जन्मोत्सव मनाया गया एवम् अन्नप्राशन, वजन, सुपोषण कार्यक्रम किया गया ।

वहीं कार्यक्रम में आंगनवाडी सुपरवाइजर अनीता देवी, ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री निर्मल कुमारी, अन्जू चौहान, सुमेधा, रेशमी, सोनिया, रूपा, अनीता, रोना, परमजीत, अन्जू, सोनिया देवी, निर्मला देवी, सुदेश, रमा कुमारी, मुकेश मौजूद रहे।