झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में थाना झबरेड़ा पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियो के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 7 नवंबर 2025 की रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति कस्बा झबरेड़ा मानकपुर तिराहे के पास अवैध सट्टे की खाईबाड़ी कर सट्टा लगा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर अभि0 इलियास पुत्र हमीद निवासी मोहल्ला चौधरीयान कस्बा थाना झबरेड़ा हरिद्वार को गिरफ्तार कर कब्जे से सट्टा पर्ची पैन, व 1110/ रू0 नगद बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में कानि0 मुकेश तोमर , कानि0 सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे।