गौ तस्करी / गोकशी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी : एसएसपी हरिद्वार
झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा गौकशी व अवैध पशु तस्करी करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाई करने के आदेशों के क्रम में दिनांक 7 नवंबर 2025 को थानाध्यक्ष झबरेडा अजय शाह के नेतृत्व में टीम गठित कर थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराध में वांछित अभियुक्त शमशाद पुत्र अशरफ निवासी ग्राम पाडली गेंदा थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गयी ।
वहीं हरिद्वार पुलिस की आमजन से अपील कहीं भी गोकशी/ गो तस्करी हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।वहीं पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, हेड कानि0 हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।