हरिद्वार (ग्रामीण तहकीकात)। हरिद्वार प्रेस क्लब में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एन.यू.जे.) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के जिलाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम के आरंभ में सूचना कार्यालय हरिद्वार में तैनात पीआरडी कर्मी गीता राजपूत ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया। जिलाधिकारी ने एन.यू.जे. के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और सच्चाई के साथ निष्पक्ष पत्रकारिता करना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच पारदर्शिता और सहयोग की भावना से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है।