

रूडकी (ग्रामीण तहकीकात)। आई आई टी में स्थित सी बी आर आई के रविन्द्र नाथ टैगोर ऑटोटोरियम में रूडकी के जी डी गोयनका टोटलर हाउस एनुवल फंग्शन डे सेलिब्रेशन के मौके पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपने हैरत अँगेज कार्यक्रमों के माध्यम से ऑटोटोरियम में बैठे लोगों को मंत्र मुगध कर दिया। इस कार्यक्रम के दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके पेरेंट्स भी मौजूद रहे।
इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ उनके पिता ने भी डाँस कर बच्चों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया, तो वहीं बच्चों की मदर भी पीछे नही रही।
कार्यक्रम के दौरान स्कूल की प्रबन्धक स्पर्शा गुप्ता ने बताया कि छात्रों का परफॉर्मेंस बहुत ही अच्छा रहा और इसके बाद भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर किया जाता रहेगा। वही मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पण गुप्ता ने भी छात्रों द्वारा पेश किये गए कार्यक्रम की सराहना की।