
• नशीले पदार्थो के सम्बन्ध में जागरुक कर उसके प्रयोग से पड़ने वाले दुष्प्रभाव से किया सचेत

• नये-नये तरीके से हो रही साईवर ठंगी के विरुद्व लोगों को किया जागरुक

• गौकशी पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध मे जागरुक
झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। वर्तमान में चल रहे अभियान ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 व आपरेशन लगाम, यातायात के नियमों का उलंघन करना, आपरेशन कालनेंमी को सार्थक बनाने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शेखर सुयाल व क्षेत्राधिकारी मंगलौर विवेक कुमार के परिवेक्षण में झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2025 को ग्राम खाताखेडी में चौपाल लगाकर आस-पास के लोगों को एकत्रित कर गौकशी की घटनाओं पर रोक लगाए जाने एवं युवा पीढी नशे के दुष्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया। नशे की लत मे पडने के कारण ऐसे व्यक्ति चोरी, लूटपाट आदि की घटनाओ को अंजाम देते है । चौपाल में मौजूद लोगों को समय रहते अपने बच्चो को नशे से दूर रखने हेतु जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त वर्तमान में नये –नये तरीके से हो रही साईबर धोखाधड़ी, एटीएम फ्रॉड, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा एंव सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एंव गौकशी की घटनाओं पर रोक लगाये जाने हेतु जागरुक किया गया। वहीं चौपाल में थाना अध्यक्ष अजय शाह, उपनिरीक्षक जय सिंह राणा, थाना स्टाप एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।