

झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। त्योहारों के मध्य नजर नगर पंचायत झबरेड़ा परिसर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती, पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी और झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अजय शाह ने नगर के व्यापारियों के साथ आपसी संवाद कर त्योहारों के समय बाजारों में अतिक्रमण न हो शांति बनी रहे, इस पर खुलकर चर्चा की। एक दूसरे से सुझाव लिए गए और पटाखों के लिए विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इंटर कॉलेज परिसर में ही दुकान लगाने पर सहमति बनी इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र जाती एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ गौरव चौधरी ने सभी व्यापारियों को दीपावली हर्ष उल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। इस अवसर पर लोगों से अतिक्रमण न करने पर बोल दिया गया और थाना अध्यक्ष अजय शाह से अनुरोध किया गया कि वह मुख्य बाजार में वाहनों की आवाज आई पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। इन सभी प्रस्ताव पर नगर के व्यापारियों ने नगर पंचायत प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। मीटिंग में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी एवं अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने सभी क्षेत्र वासियों को दीपावली के महापर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की है।

वहीं पूर्व राज्यमंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत को सुरक्षा की सख्त जरूरत है। क्योकि नगर पंचायत जनहित में कार्य कर रही है और अतिक्रमण आदि को लेकर पुलिस सुरक्षा जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यहां फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी को टाला जा सके। उन्होंने कहा कि अब तह-बाजारी खत्म कर दी गई है और लाइसेंस तय किये हैं। पुलिस पिकेट बनवाएंगे ताकि पुलिस सुरक्षा व्यवस्था हर समय मौजूद रहे। क्योकि थाना भी दूरी पर बना हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि गंदगी सडक पर न डालें और नगर पंचायत के ट्रैक्टर-ट्राली में डालें। उन्होंने सभी को दीपावली पर्व शुभकामनाएं दी और कहा कि त्यौहार को मिलजुल कर मनाए। इस मौके पर झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय शाह ने कहा कि पटाखों की दुकानें वहीं लगेंगी, जहां पहले से लगती आ रहीं है। जिन लोगों के लाइसेंस होंगे, वो ही पटाखे बेच सकेंगे। अवैध रूप से पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जायेगा। इसके साथ ही भरोसा दिया कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। वही झबरेड़ा विधायक ने भी सभी को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि जो भी संभव होगा, वह कस्बे के विकास के लिए काम करेंगे। इस दौरान ईओ हर्षवर्धन सिंह रावत, राव कुर्बान अली, सभासद जसबीर सिंह, अनुज सैनी, मोमीन, मौ. सलमान, शुभम गोयल, गौरव वर्मा, राजीव चौधरी, राजबीर चौधरी, महेंद्र शर्मा, अनिल मंत्री, आशीष कुमार, शकील अहमद, चौ. जनार्दन, कुलवीर सिंह, ओमपाल सिंह, राजेन्द्र गोयल, कॉ. रणबीर सिंह, मौ. जुल्फान समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।