ग्रामीण तहकीकात संवाददाता
मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने पीरपुरा के जंगल में छापेमारी कर कथित रूप से गोकशी कर रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी के दौरान मौके से कुर्बान और आशु नामक युवकों को दबोचा गया, जबकि उनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस टीम ने घटनास्थल से भारी मात्रा में मांस के साथ लकड़ी का गुटका, कुल्हाड़ी, छुरी और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जैसे उपकरण बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और फरार साथियों की तलाश हेतु दबिश दी जा रही है।