ग्रामीण तहकीकात संवाददाता
पथरी। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में ‘नशा मुक्त देवभूमि’ अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें थाना पथरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान फेरुपुर-बदरपुर मार्ग से प्रमोद कुमार निवासी इक्कड़ कला को 1200 प्रतिबंधित ट्रामाडोल (Tramadol) कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अब नशे की इस बड़ी खेप के बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। एसएसपी नवनीत सिंह ने स्पष्ट किया कि पुलिस की प्राथमिकता नशे की जड़ तक पहुँचना है, ताकि स्थानीय युवाओं और छात्रों को इस दलदल से बचाया जा सके; उन्होंने बताया कि आरोपी यह खेप बाहर से लेकर आया था और इसे स्थानीय स्तर पर सप्लाई करने की योजना थी, जिसे पुलिस की मुस्तैदी ने विफल कर दिया है और अब इस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए गहन पूछताछ जारी है।