नारसन/मंगलौर (ग्रामीण तहकीकात): आधुनिक युग में विज्ञान की महत्ता को रेखांकित करने और छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से बी.आर.सी. नारसन में ब्लॉक स्तरीय साइंस क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्थानीय विद्यालयों के नन्हे वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञान के बिना जीवन की कल्पना असंभव: शाने करीम सिद्दीकी
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि और प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी शाने करीम सिद्दीकी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, “आज का युग विज्ञान का युग है। सभी बच्चों को अपने भीतर वैज्ञानिक सोच विकसित करनी चाहिए। बिना विज्ञान के हम आधुनिक जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते”।
प्रतियोगिता के परिणाम: जूनियर स्तर पर मंगलौर का दबदबा
बी.आर.पी. जगमोहन राणा की देखरेख में आयोजित इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
जूनियर स्तर:
प्रथम स्थान: उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर-03 मंगलौर की नाजिया और समरीन की जोड़ी।
द्वितीय स्थान: उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडलाना के लईक व रिहान।
तृतीय स्थान: उच्च प्राथमिक विद्यालय बसवाखेड़ी के आर्यन व विनीत।
माध्यमिक स्तर:
प्रथम स्थान: हाई स्कूल किला मंगलौर के अलिश व कन्हैया।
द्वितीय स्थान: हाई स्कूल बसवाखेड़ी के दिशु व निखिल।
तृतीय स्थान: राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानक चौक के निखिल व अदीब।
शिक्षक टीम का रहा महत्वपूर्ण सहयोग
प्रतियोगिता को सफल बनाने में वसीम अहमद, आदर्श वीर भारद्वाज, अरुण कुमार, आलोक सिंह, नेहा परवीन, अब्दुल कादिर, मीनाक्षी, अमिता सैनी, विशाल, पूनम सिंह, सुलोचना वर्मा, चंद्र शेखर, अनिल कुमार, नरेश भंडारी, डोली सैनी और वफा रानी आदि शिक्षकों ने प्रमुख भूमिका निभाई और बच्चों का मार्गदर्शन किया।
ब्यूरो रिपोर्ट: ग्रामीण तहकीकात टीम 9410371344