• विशेषज्ञों ने दिए दिल की सेहत के मंत्र
रुड़की (ग्रामीण तहकीकात)। नगर निगम रुड़की परिसर में आज पालना भटनागर अस्पताल की ओर से एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर अनीता अग्रवाल और ललित अग्रवाल द्वारा किया गया।
वहीं शिविर में पालना भटनागर अस्पताल की ओर से डॉ. अभिषेक भटनागर, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अर्पित तोमर, डॉ. आमिर मलिक एवं उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सा टीम ने मरीजों की विभिन्न जांचें की और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया। वहीं अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अर्पित तोमर ने आमजन को दिल की बीमारियों से बचने के सुझाव दिए। वहीं, क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट डॉ. अनिल कुमार ने लोगों को दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली में बदलाव लाने के सुझाव दिए, ताकि गंभीर बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके। इस मौके पर अस्पताल की समस्त टीम और नगर निगम के कर्मचारी उपस्थित रहे।