
रुड़की (ग्रामीण तहकीकात)। मंगलौर विधानसभा के गदरजूड्डा गांव मे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा मंगलौर एवं डंडेरा के द्वारा वित्तीय समावेश एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रचार प्रसार के लिए जन सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया, जिस अवसर पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देहरादून से महाप्रबंधक नीता बहरामफ्राम ने विशेष रूप से उपस्थित होकर शिविर की शोभा बढ़ाई। नीता ने भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना आदि के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया आजकल डिजिटल पेमेंट में तेजी आई है। इससे फ्रॉड का खतरा भी बढ़ा है। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट्स को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव किए है। ये बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे। इसमें ऑनलाइन पेमेंट्स में टू- फैक्टर ऑथेंटिकेशन की तैयारी की जा रही है। एसएमएस ओटीपी के अलावा पासवर्ड, फिंगरप्रिंट और बायोमेट्रिक्स जैसे कई नए तरीकों से ट्रांजैक्शन किए जा सकेंगे। आरबीआई इन तरीको से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना चाहती है, ताकि लोगों को धोखाधड़ी और साइबर क्राइम से बचाया जा सके।

उन्होंने बताया रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्त दिशा निर्देश दिए है कि इन ऑनलाइन पेमेंट्स के दौरान इन नियमों का पालन ना करने वाले ग्राहकों को यदि किसी प्रकार का नुकसान होता है, तो ग्राहक को अपने नुकसान की पूरी भरपाई खुद करनी होगी। इस मौके पर अग्रणी जिला प्रबन्धक हरिद्वार डी के गुप्ता पंजाब नेशनल बैंक एवं अग्रणी जिला अधिकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देहरादून रजनीश सैनी भी उपस्थित रहे।

वहीं शिविर मे ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया तथा शिविर के आयोजन को सफल बनाया, बैंक द्वारा मौके पर ही सभी योजनाओ मे पंजीकरण किया गया शिविर के अंत में उप क्षेत्र प्रमुख आशीष कुमार क्षेत्रीय कार्यालय यूनियन बैंक ऑफ इंडिया देहरादून ने ग्रामीणों को शिविर को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया तथा यूनियन बैंक द्वारा निरंतर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने का आश्वासन दिया।
शिविर मे प्रियम बाजपेई शाखा प्रमुख मंगलौर, किरीट मिश्रा शाखा प्रमुख ढंडेरा, अनन्या श्रेय विपणन अधिकारी, शक्ति सिंह प्रबन्धक, क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून तथा बैंक के बैंक मित्र आदि भी उपस्थित रहे।