झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। अवैध शराब की तस्करी रोकने व उतराखण्ड को नशा मुक्त करने के लिए चलाई जा रही नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमेंद्र सिंह डोबाल हरिद्वार द्वारा अवैध शराब बनाने व तस्करी करने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था जिसके आदेश पर थाना झबरेडा पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर मानकपुर बायपास रोड क्षेत्र से अभियुक्त हिमांशु पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम धरमपुर थाना झबरेडा जनपद हरिद्वार, को 43 टेट्रा पैक मार्का महबूबा देशी शराब उत्तर प्रदेश निर्मित के तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। बाद गिरफ्तारी अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। पुलिस टीम में कानि० मुकेश तोमर, कानि० सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।