ग्रामीण तहकीकात संवाददाता
भगवानपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देशानुसार गैर जमानतीय वारंटों की शत-प्रतिशत तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए न्यायालय से वांछित चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 19 फरवरी 2026 की रात्रि में आरोपियों के मस्कन पर दबिश देकर सोनू कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी किशनपुर जमालपुर, धारा 135 विद्युत अधिनियम, प्रवेश सैनी पुत्र हुकम सिंह निवासी इब्राहिमपुर मसाई, धारा 138 एनआई एक्ट और बंटी कुमार पुत्र सुभाष कुमार निवासी डाडाजलालपुर, धारा 136/137 विद्युत अधिनियमको धर दबोचा। उपनिरीक्षक बाला राम जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रमोद सेमवाल, अखिलेश कुमार तथा कांस्टेबल अमर सिंह, संजय कुमार, राकेश प्रजापति व मुकेश नोटियाल शामिल रहे, जिन्होंने विधिक कार्यवाही पूरी कर आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।