ताशीपुर में गूंजा भाजपा का नारा, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ जोरदार अभिनंदन।

युवा और किसान मोर्चा के अध्यक्षों का ताशीपुर में भव्य स्वागत, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़।

ताशीपुर में विभोर सेठी, सुधीर चौधरी और सागर गोयल का भव्य स्वागत।

मंगलौर (ग्रामीण तहकीकात)। ग्राम ताशीपुर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विभोर सेठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुधीर चौधरी और जिला महामंत्री सागर गोयल का फूल-मालाओं और बुके भेंट कर अभिनंदन किया गया।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विभोर सेठी ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी निष्ठा से उतरेंगे और युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। वहीं, किसान मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। महामंत्री सागर गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
वहीं कार्यक्रम के आयोजक ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद और आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के नेतृत्व में क्षेत्र में पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।
वहीं भाजपा नेता जॉनी पाल (हथियाथल) ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “नए और ऊर्जावान पदाधिकारियों की नियुक्ति से क्षेत्र में पार्टी को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी। हम सभी मिलकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा नेता जॉनी पाल सहित मण्डल अध्यक्ष और पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर नवनियुक्त टीम को शुभकामनाएं दीं।