राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र एवं डिजिटल संपादक नवीन कुमार 9410371344
मंगलौर (दैनिक ग्रामीण तहकीकात)। उत्तराखंड के विधानसभा चुनावों में भले ही अभी डेढ़ वर्ष के करीब का समय बचा हो, पर मंगलौर विधानसभा से हरियाणा के पूर्व केबिनेट मंत्री करतार सिंह भडाना ने अभी से ही अपनी ताल ठोकते हुए दावा किया है कि, मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में जितना कार्य वर्तमान विधायक काजी निजामुद्दीन करायेंगे। उससे भी अधिक कार्य वह इस क्षेत्र में कराते रहेंगे।
वहीं करतार सिंह भडाना ने बिहार में भाजपा की जीत को लेकर कहा कि इस वक्त देश ही नही, विदेशों में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम का डंका बज रहा है। जिससे पूरे देश के लोग प्रभावित है, और इसी के चलते बिहार में भाजपा को प्रचंड जीत मिली। उन्होंने कहा कि करतार सिंह आपका बेटा है छोटा भाई है और क्षेत्रीय जनता का उन पर कर्ज है जिसे चुकता करने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बुधवार दोपहर अपने कार्यालय पर पहुंचे करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में क्षेत्रीय जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य वोट और स्नेहा दिया है। जिसके लिए वह जीवन भर क्षेत्रीय जनता के कर्जदार रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के इस कर्ज को उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने वादा किया था कि वह जीते हुए विधायक से ज्यादा काम करेंगे। उन्होंने गांव के विकास कार्यों में बड़े गांव में 10 ओर छोटे गांव में 5 कार्य करने की घोषणा की।