
झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर व दशहरा पर्व के लिए स्वयंसेवकों ने हाथों में डंडे लेकर पथ संचलन किया। भलस्वागाज मंडल स्वयंसेवक भलस्वागाज इंटर कॉलेज के ग्राउंड में एकत्र हुए और रविवार की शाम को लाइनों में लगकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वयं सेवक भलस्वागाज इंटर कॉलेज के ग्राउंड से पूरे गांव का भ्रमण किया ।
भलस्वागाज गांव में फ्लैग मार्च कर फिर वहां से वापस इंटर कॉलेज ग्राउंड में पहुंचकर कार्यक्रम का समापन कर दिया। स्वयंसेवक पद संचलन करते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे लगा रहे थे। इस दौरान स्वयंसेवको पर जगह-जगह ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा की और उनका स्वागत किया। कार्यक्रम दौरान सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात रहा। सर पर टोपी सफेद कमीज खाकी पेंट और हाथ में डंडा लिए हुए स्वयंसेवकों को देखने वालों की भीड़ लगी रही। वहीं कार्यक्रम में वक्त रमेश शाह जिला कार्यवाह, अध्यक्ष नरेंद्र सिंह जगमोहन खंड प्रमुख प्रचारक प्रमुख दीपक, प्रवीण चुड़ियाला खंड कार्यकारिणी से वाला स्वराज मंडल कार्यवाह, सौरभ मंडल शारीरिक प्रमुख चेतन, मंडल भरोसा का आज कार्यकारिणी से सुधीर, आशु, हिमांशु आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
