
झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात)। नगर झबरेड़ा के जटोल रोड स्थित ब्राह्मणी मार्केट के शर्मा मेडिकल एजेंसी परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मणी मार्केट की प्रबंधक श्रीमती राजबाला देवी के स्मृति में शर्मा मेडिकल एजेंसी को लेकर जनपद हरिद्वार के सुप्रसिद्ध गायक भाई बलराम गुर्जर और अनिल गुर्जर के द्वारा सुंदर गीत का आयोजन हुआ। वहीं श्रीमती राजबाला देवी को सभी लोगों के द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिल्डर आनंद चौधरी, कांग्रेस के राव कुर्बान अली, और भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी लोगों ने शर्मा मेडिकल एजेंसी और आरव फार्मास्यूटिकल्स के स्वामी रजत शर्मा और रक्षित शर्मा को इस सुंदर आयोजन पर बधाई दी कार्यक्रम में डॉक्टर राज सिंह, दिनेश कुमार, नवीन कुमार, अनिल त्यागी, कमल अग्रवाल, नाथीराम शर्मा, राहुल पाल, विपिन चौधरी, ओमपाल सिंह, सुमित सिंह, सुभाष चंद्र शर्मा, शिवकुमार शर्मा, दिनेश कुमार शर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
