
झबरेड़ा (ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र)। सम्मान समारोह में बोलते हुए मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी ने कहा कि पत्रकार हमारे लिए दिन-रात काम करते हैं समाज में हर अच्छी बुरी सभी जानकारी से अवगत कराते हुए कई बार अपनी जान जोखिम में डालने से भी पीछे नहीं हटते इसलिए पत्रकारों का सम्मान जरूरी है इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सचिन चौधरी ने कहा कि त्योहारों का सीजन सर पर खड़ा है इसलिए हमें चाहिए की लोकल एंड वोकल की नीति को अपनाना होगा क्योंकि हमारे शहर कस्बे गांव में बैठा छोटा दुकानदार तभी सुरक्षित रह सकेगा उन्होंने अमेजॉन फ्लिपकार्ट जैसे दूसरी चीजों से दूर रहना होगा पत्रकार सम्मान समारोह में जसवीर सनी अश्वनी सैनी एवं दुष्यंत शर्मा को अंग वस्त्र बैठकर सम्मानित किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सभासद इंद्रेश मोती एवं मुकेश कश्यप डॉक्टर सत्येंद्र मित्तल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।