राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक ग्रामीण तहकीकात समाचार पत्र एवं डिजिटल न्यूज चैनल (संपादक – नवीन कुमार 9410371344)
झबरेड़ा (दैनिक ग्रामीण तहकीकात)। 18 नवंबर 2025 को थाना झबरेड़ा में फातो निवासी कस्बा व थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर यूए 08 2970 सीडी डोन चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना झबरेड़ा पर तहरीर दी गई थी। वादी मुकदमा की तहरीर पर थानाध्यक्ष अजय शाह द्वारा उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व मे घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व आने जाने वाले समस्त सड़क मार्ग, कस्बा झबरेड़ा आदि क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज़ को खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अवलोकन किए जाने पर घटना में अज्ञात अभियुक्त मोटरसाइकिल चोरी करना प्रकाश में आया अभि0 की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर मामूर किए गए। दिनांक 19 नवंबर 2025 को झबरेड़ा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त बॉबी कस्बा झबरेड़ा की तरफ से मानकपुर जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त बॉबी उर्फ चाइनीज पुत्र राजवीर निवासी ग्राम सढौली थाना झबरेड़ा हरिद्वार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त बॉबी को माननीय न्यायालय के समक्ष अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया गया। वहीं पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह, उप नि0 रविंद्र सिंह, हेड का0 हरेंद्र सिंह, कानि0 मनीष चौहान मौजूद रहे।