हिन्दी दैनिक ग्रामीण तहकीकात अखबार में किसी भी प्रकार के खोया पाया, विज्ञप्ति, सूचना, टेंडर, विज्ञापन एवं खबरें अखबार में निकलवाने के लिए संपर्क करें – संपादक नवीन कुमार 9410371344
हरिद्वार (ग्रामीण तहकीकात)। अंबेडकर वाहिनी संगठन मे ऋतु को महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अंबेडकर वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह विराठिया ने मीडिया को जानकारी देते हुवे बताया कि आज हमने महिला प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष ऋतु को बनाया है। उन्होंने कहा हमारा संगठन गरीबों, किसानों, मजदूरों और असहाय लोगों के लिए दिन-रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर वाहिनी संगठन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों को बढ़ावा देने और दलित समाज के अधिकारों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा अंबेडकर वाहिनी संगठन का मुख्य उद्देश्य संविधान विरोधी ताकतों के बारे में जनता को जागरूक करना और बाबा साहब के आंदोलन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर वाहिनी के विस्तार के लिए दलितों पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को पूरे भारत में पूरी तरह से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है क्योंकि भारत में अगर दलितों की बात की जाए तो आज भी कुछ जगह दलितों को घोड़ी चढ़ने नहीं दिया जाता है दलितों को मूछें नहीं रखने दी जाती है और कुछ ऐसे भी गांव है जहां बड़ी जाति के लोगो के घरों के बाहर से चप्पल पहन कर नहीं जाने देते है अगर निकलना है वहां से तो चप्पल हाथों में लेकर जाना पड़ता हैं इसलिए आज आवश्यकता है अंबेडकर वाहिनी संगठन की और अंबेडकर वाहिनी संगठन दलितों के हितों के लिए कार्य करेगी साथ ही प्रदेश से लेकर जिलों, तहसील व ब्लॉक व विधानसभा में सभी सदस्यों को चयनित कर उन्हें पद दिया जा रहा है और जल्द ही जिलों के कार्यालय का भी शुभारंभ किया जाएगा।
वहीं ललित कुमार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भीख नहीं भागीदारी पर हम काम कर रहे हैं। हमें भीख नहीं चाहिए हमारा अधिकार चाहिए। उन्होंने कहा अम्बेडकर वाहिनी संगठन दलितों , पिछड़ों, और अल्पसंख्यकों के हितों के लिए कार्य करती है और कही भी अगर 85% मूलनिवासियों पर अन्याय होता है तो अम्बेडकर वाहिनी संगठन उनके साथ है और उनके अधिकार सम्मान और उनका अधिकार दिलाने में अंबेडकर वाहिनी संगठन उनके साथ कन्धे से कन्धा मिलकर खड़ा है।
इस मौके पर महेंद्र सिंह राष्ट्रीय सलाहकार, ऋतु प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, पप्पन जिलाध्यक्ष हरिद्वार, सतीश कुमार जिला अध्यक्ष रुड़की, सोनू कोषाध्यक्ष, अंकुश कुमार प्रदेश मीडिया प्रभारी, मायावती जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, कामेश देवी, रूमा देवी, पूनम देवी, रचना, आरती, कोमल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।